जब-जब मैं चीखा, वो तेरा दौड़ कर आना याद आया ||
पहला कदम बढ़ाने पर, वो तेरा सँभालने के लिए हाथ बढ़ाना याद आया ||
पढाई ना करने के बहनों के बीच, वो तेरा दिखावटी गुस्सा याद आया ||
स्कूल में होने वाली नोंक-झोंक के बीच, वो तेरा चुपके से मुस्कुराना याद आया ||
आधी रात को डर से उठने पर, वो तेरा पसिने को पोछना याद आया ||
टीचर्स की डांट से बचाने के लिए, वो तेरा बार-बार गलतियाँ छुपाना याद आया ||
मार्क्स कम आने पर, वो तेरा प्यार से समझाना याद आया ||
जब-जब हारने का डर सताया, वो तेरा हौसला बढ़ाना याद आया ||
पहली-पहली मुलाकात पर, वो तेरा प्यार से देखना याद आया ||
कोशिशों से हिम्मत हारने पर, वो तेरा नामुमकिन को मुमकिन करवाना याद आया ||
उम्मीदों के टूटने पर, वो तेरा नए उम्मीदों को जगाना याद आया ||
सबकी नजर तुमपे होने पर, वो तेरा नजर का टिका लगाना याद आया ||
ढेरों जिम्मेदारी आने पर, वो तेरा हिम्मत के साथ हाथों में हाथ देना याद आया ||
थका-हारा घर आने पर, वो तेरा प्यार से गले लगाना याद आया ||
बुढ़ापे में हजारों बिमारियों के बीच, वो तेरा चुपके से मिठाई खिलाना याद आया ||
आँखों से आंसु आने पर, वो तेरा सबपे चिल्लाना याद आया ||
अंतिम साँसों के बीच, वो तेरा फुट-फुट कर रोना याद आया ||
जिसकी तलाश हम सभी को है, सबकी जरुरत, सबकी दवा ||
वो प्यार का शपर्श याद आया ||
शुक्रिया हमारी जिन्दगी में आने
के लिए ||
Dedicated to those who love us
unconditionally…

beautiful lines
ReplyDeletethanku :* <3
Deletecharismatic and mesmersing .Keep up the good work sonali :)
ReplyDeletethanku soo much dii :*
DeleteHeart touching lines sona :) keep it up
ReplyDeletethank you :)
ReplyDelete